Gaya News: DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने किया औचक निरीक्षण, कमी मिलने पर दिया ये सख्त निर्देश

IAS Surprise Visit: जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने आज बेलागंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लिपिक एवं प्रधान लिपिक कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। पंजी संधारण का भी विस्तार से देखा गया, पंजी संधारण में कुछ कमी को देख, सुधार लाने का निर्देश दिया।

जमीन विवाद संबंध में मात्र तीन मामला ही पिछले शनिवार को थाना स्तर पर लगने वाले भूमि विवाद संबंधित सुना गया है, जो काफी खेदजनक है। डीएम ने सख्त निर्देश दिया गया है हर शनिवार को थाना स्तर पर लगने वाले भूमि विवाद निराकरण संबंधित जनता दरबार मे अच्छे से मामलों को सूने साथ ही अधिक मामलों की सुनवाई करें।

IAS Surprise Visit

ज़िला पदाधिकारी से आम लोगों ने डिजिटल जमाबंदी चढ़ाने में काफी देर होने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोई भी दिक्कत के बिना मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड निष्पादन की भी समीक्षा की गई।

राशन कार्ड से संबंधित कोई भी मामले को लंबित नहीं रखने का सख्त निर्देश दिया। जरूरतमंदों को राशन कार्ड बनाने में सहयोग करें। उन्हें सरकार की योजनाओं को लाभ दिलाने में सहयोग करें। वहीं जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया।

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में निर्धारित समय सीमा पार होने की तिथि पाई गई, निर्धारित समय सीमा के अंदर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का सख्त निर्देश दिए गए हैं। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन होने के बावजूद भी कोई भी आवेदक काउंटर से अगर प्राप्त करना चाहते हैं, तो उनके लिए अलग से व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का निर्देश भी दिया।

आरटीपीएस सेवाओं का अच्छी तरह से प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बेलागंज क्षेत्र के सभी नल जल योजनाओं का सर्वेक्षण अगले दो दिनों के अंदर करायें, साथ ही ख़राब योजनाओं को ठीक करवायें।

आम जानते का जो सेवाएं प्रखंड और अंचल पर दी जाती हैं, उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात ज़िला पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई। प्रखंड परिसर बड़ा एवं विशाल होने की स्थिति में बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण अतिक्रमण तथा सुरक्षा में कठिनाई महसूस की गई। डीएम ने कहा कि बाउंड्री वॉल कराने की पहल की जाएगी। तत्काल फिनसिंग करवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+