बिहार DGP ने सुशांत सिंह मामले को लेकर किया ट्वीट, लिखा- हम थके भी नहीं हैं,औ' झुक नहीं सकते...
पटना। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले को लेकर पटना में दर्ज हुए केस के सिलसिले में बिहार पुलिस फिल्म दिल बेचारा की कास्ट और दूसरे क्रू मेंबर्स से भी पूछताछ करने जा रही है। पुलिस इन सभी लोगों से मिलकर यह समझना चाहती है कि सुशांत सिंह का फिल्म के सेट पर किस तरह का व्यवहार था। दूसरी तरफ मीडिया में पटना पुलिस के जांच के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा पटना पुलिस के साथ किए गए कथित तौर पर दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ रही हैं।

वहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर उन्होंने इशारों में ही महाराष्ट्र पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी जताई है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि हम थके भी नहीं हैं,औ' झुक भी नहीं सकते! बग़ैर सजा-ए-गुनाह के रुक भी नहीं सकते !! जुल्मी को सज़ा-ए-हवस न मिले जब तक !ज़िद है मंज़िल से अब हम चूक नहीं सकते !!।
Recommended Video
इस बीच शुक्रवार को मुंबई बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ हुई हरकत पर जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। बिहार पुलिस के जवानों को कैदी वैन में बिठाना निंदनीय है। सुशांत सिंह मामले में चल रही जांच सीएम नीतीश कुमार के समर्थन से ही आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़ा करते हुए जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि आखिर CBI जांच से क्यों भाग रहे हैं। पूरे मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications