Bihar News: गया में विश्व स्तरीय कॉरिडोर निर्माण की मांग, PM Modi को BJP के दिग्गज नेता ने दिया पत्र
Bihar News Today: बिहार के गया जिले में विश्व स्तरीय कॉरिडोर का निर्माण हो सकता है। गया टाउन के लगातार आठ बार से विधायक एवं बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने गया एयरपोर्ट पर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र सौंपा।
बिहार भाजपा के वरीष्ठ नेता ने मां मंगला गौरी एवं बोधगया को मिलाकर विश्व स्तरीय कॉरिडोर निर्माण करवाने की मांग रखी है। मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सलिला फल्गु नदी किनारे विष्णु धाम मोक्ष की भूमि गया जी में अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए रोज़ान 15 से 20 हजार लोग आते हैं।

भगवान बुद्ध की ज्ञान की नगरी बोधगया में भी हर साल देसी और विदेशी भक्तजनों के आने का सिलसिला होता है। साल 2022 में 13 लाख तीर्थ यात्री गया जी आए, वहीं साल 2023 में 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने गया जी आये।
विष्णु धाम गया में अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। पूरे वर्ष में 50 लाख लोगों का आगमन होता है। गया में 10,37,085 देशी पर्यटक और 96,328 विदेशी पर्यटक आते हैं। बोधगया में 19,60,909 देशी पर्यटक और 87,899 विदेशी पर्यटक आते हैं।
पितृपक्ष में पिछले साल 26 लाख 42 हजार 650 देसी श्रद्धालु और 41,092 विदेशी श्रद्धालु आए थे। इतनी बड़ी तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं, विभिन्न धर्मो के धर्मावलंबी को परेशानियां होती हैं। गया जिला प्रशासन हर साल अपने स्तर से अधिक व्यवस्था करने की कोशिश करता है,जो कि ना काफी है।
केंद्र के द्वारा अगर आर्थिक मदद से विश्व स्तरीय कॉरिडोर बनता है, तो गया एवं बोध गया दोनों जगह श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई नहीं होगी। इसके साथ ही स्थानीय निवासी को भी भीड़ की जाम सहित अन्य समस्या से निजात मिलेगा।
इस कॉरिडोर के बन जाने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं,तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। तीर्थ यात्रियों,श्रद्धालुओं,पर्यटकों को गया और बोधगया आने-जाने वाले पथों में सुगमता,जन सुविधा केंद्र सहित अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। गया जिला को राजस्व में वृद्धि होगी। स्थानीय लोगों सहित आने वाले लोगों की कठिनाई दूर होगी।












Click it and Unblock the Notifications