पटना के गांधी मैदान में इमारत शरीआ की दीन बचाओ देश बचाओ कॉन्फ्रेंस कल

पटना। पटना के गांधी मैदान में रविवार को कई मुस्लिम संगठन 'दीन बचाओ देश बचाओ कान्फ्रेंस' करेंगे। इसको संगठन इमारत शरीआ, फुलवारी शरीफ पटना आयोजित करा रहा है। कान्फ्रेंस 15 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। जानकारी के मुताबिक, मौलाना मोहम्मद वली रहमानी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस को बुलाए जाने के पीछे इमारत शरीआ ने हाल के सालों में संविधान के साथ मुसलमानों को मिले अधिकार को कम करने की कोशिश और शरीयत से छेड़छाड़ करने को बताया है। इसको दीन बचाओ, देश बचाओ नाम देने के पीछे भी यही वजह बताई गई है।

Deen Bachao Desh Bachao conference 15 april patna bihar Imarat Shariah fulwari sharif

बिहार, ओडिशा और झारखण्ड में पहचान रखने वाले संगठन इमारत शरीया की ओर से बताया गया है कि जिस तरह से संविधान को लेकर बातें हो रही हैं और उसके बदलने की बात कही जा रही है उसको लेकर लोग परेशान हैं। ऐसे में इसके खिलाफ ये कॉन्फ्रेस बुलाई गई है। कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह से गैर-राजनीतिक बताया गया है और इसमें सभी धर्मों के लोगों के आने की बात कही है। कॉन्फ्रेंस को लेकर गांधी मैदान में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

इस कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया मुस्लिम प्रसनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलमा-ए- बिहार और बिहार जमात-ए- इस्लामी हिन्द समेत कई संगठनों के लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। इमारत शरीया 97 साल पुराना संगठन है, ये संगठन 1921 में मुस्लिमों के शरीअत से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए बनाया गया था।

पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना वली रहमानी ने कहा, 'बीते चार साल से देखा जा रहा है कि बीजेपी संविधान को ताक पर रख कर चल रही है, अल्पसंख्यकों के इदारों पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि संविधान विरोधी सरकार के खिलाफ हम आवाज उठाएं क्योंकि देश में संविधान सुरक्षित है, ना दीन और ना ही अल्पसंख्यकों के अधिकार।' उन्होंने कहा कि हम केवल यह संदेश देना चाहते हैं कि देश के लोग अगर आप आवाज नहीं उठाएंगे तो फिर देर हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+