बेटी रोहिणी ने सिंगापुर पहुंचे Lalu Yadav को किया रिसीव, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बेटी रोहिणी ने सिंगापुर पहुंचे Lalu Yadav को किया रिसीव, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। इस दौरान लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने सिंगापुर एयरपोर्ट पर अपने पिता को रिसीव किया। रोहिणी ने पिता लालू यादव को देखते ही उनके पैर छूकर स्वागत (अभिवादन) किया। इस दौरान लालू के साथ पत्नी राबड़ी देवी भी थी।

बता दें, रोहिणी आचार्य ने रविवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने का वीडियो भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए रोहिणी आचार्य ने एक इमोशल नोट भी लिखा है। रोहिणी ने लिखा, 'खुशी का हर लम्हा होता है पास... पिता का साया जो होता है साथ। हर मुसीबत से लड़ना हमें है सिखाया, गरीब, वंचित, शोषित समाज को जिन्होंने अधिकार है दिलाया।'
रोहिणी आचार्य द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में वह पिता लालू यादव के आने से बेहद खुश नजर आ रही। बता दें, शुक्रवार (25 नवंबर) को लालू यादव के साथ छोटे बेटे तेजस्वी और परिवार के अन्य सदस्य भी सिंगापुर पहुंच गए। सिंगापुर में लालू यादव का किडनी का ट्रांसप्लांट किया जाना है। बता दें, सिंगापुर में रहने वाली लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी देंगी। रोहिणी का किडनी मैच सबसे परफेक्ट है।
आपको बता दें कि 74 वर्षीय लालू प्रसाद यादव किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं। पिछले महीने लालू यादव सिंगापुर से वापस लौटे थे, उन्हें डॉक्टर्स ने किडनी ट्रासप्लांट कराने की सलाह दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच के बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में उनका किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन होगा। वहीं, पिता के सिंगापुर रवाना होने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम लोगों को पूरा विश्वास है कि ऑपरेशन सफल होगा, बहुत लोगों कि शुभकामनाएं लालूजी के साथ हैं।'
पिता लालू यादव को किडनी देंगी रोहिणी
लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर बताया था कि वह अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान करेंगी। रोहिणी ने कहा था, 'मेरा मानन है कि यह सिर्फ एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पिता को देना चाहती हूं। मैं पापा के लिए कुछ भी कर सकती हूं। आप सभी प्रार्थना करें कि सब कुछ ठीक हो जाए और पापा फिर से आए और फिर से लोगों की आवाज उठाएं।'












Click it and Unblock the Notifications