Patna News: मनेर में दर्दनाक हादसा, 4 महिलाओं की मौत, 3 लोग ज़ख्मी, अस्पताल में इलाज जारी

Maner Accident: मनेर हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन महिला झारखंड की थी, एक महिला गया (बिहार) की थी।

darveshpur suraksha bandh maner patna accident four women died news in hindi

Maner News: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 3 लोग जख्मी हैं, बाताया जा रहा है कि घायलों में महिला भी शामिल है। पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर ब्यापुर में यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 7 लोग दब गए। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग जख्मी हो गए। करीब 50 इंच मोटी चौड़ाई की दीवार गिरने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। मृतकों में तीन झारखंड की रहने वाली थे और एक बिहार के गया जिले की निवासी थी।

स्थानीय लोगों की मानें तो सोन सुरक्षा बांध (दरवेशपुर गांव) स्थित लक्की ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। ईंट भट्टे से सोमवार की सुबह मजदूर चूल्हे के अंदर से ईंट निकाल रहे थे। इसी दौरान डग (जिससे ईंट निकाली जाती है) दीवार गिर गई। जिसमें महिला मजदूर दब गई। वहां मौजूद लोगों और भट्ठा मालिक ने आनन-फानन में सभी को मौके से निकाला। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दानापुर ले जाया गया। वहीं डॉक्टरों ने 4 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

मृतक महिलाओं की पहचान घुरणी देवी, सीताबी कुमारी, सुगनती और शीला देवी के रूप में में हुई है। सीताबी कुमारी बिहार के गया जिले की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं घुरणी देवी, सुगनती और शीला देवी झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अनुमंडल अस्पताल में मृतकों को पंचनामा तैयार किया जा रहा है। मुमताज अंसारी ( एसआई मनेर) ने बताया कि ईंट भट्ठे की दीवार गिरने सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें: Jamui News: बारात लेकर पहुंचे 'दूल्हे राजा', मंडप पर पहुंचे तो पता चला प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+