Jamui News: बारात लेकर पहुंचे 'दूल्हे राजा', मंडप पर पहुंचे तो पता चला प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन
love Affair: दुल्हन को भगा ले जाने वाले युवक की मां से पुलिस ने पूछताछ की है। इससे पहले भी दोनों परिवार के बीच प्रेम प्रसंग के मामले में मुकदमेबाज़ी हुई थी।
Bihar News: बिहार के जमुई ज़िले से प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 'दूल्हे राजा' बारात लेकर लड़की के घर पहुंचे और मंडप पर पहुंचने पर पता चला की दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जश्न मनाते हुए आये बारातियों और सेहरा सजाये दूल्हे को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक दुल्हन जिसके साथ भागी है, वह दोनों रिश्तेदार ही हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में दोनों परिवारों के बीच कई बार समझाइश भी की गई, वहीं केस तक भी हो चुका है। 14 मार्च की रात मंगलवार के दिन कल्याणपुर गांव बारात पहुंची थी। कारू यादव की बेटी आरती कुमारी से शादी करने के लिए देवघर (झारखंड) से बारात आई थी।
रात 11 बजे संथाली गांव (देवघर, झारखंड) से बारात पहुंची थी, डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। बारातियों के स्वागत के साथ ही खाने पीने की तैयारी शुरू हो गई थी। अचानक पता चला की दुल्हन अरविंद नाम के युवक के साथ फरार हो गई। यह खबर मिलते ही जश्न में खलल पड़ गया, डीजे पर डांस मायूसी में तब्दील हो गया। वहीं बाराती भी मायूस होकर वापस लौट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अरविंद से आरती का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, इन दोनों के प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों परिवार में विवाद भी हुआ था। मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।
BJP नेत्री श्वेता झा के पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा, Viral तस्वीर के बाद शुरू हुई चर्चा
प्रेम प्रसंग मामले में थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद, दोनों परिवार ने आपसी सहमती से समझौता कर लिया था। वहीं अब शादी के दिन फिर दोनों के फरार होने से दोनों परिवार में तकरार शुरू हो गई है। वहीं इलाके में भी प्रेमी संग दुल्हन फरार मामले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को भगा ले जाने वाले युवकी की मां को थाने ले जाकर पूछताछ की।
Recommended Video
ये भी पढ़ें: Unique Marriage: 3 फीट के श्याम ने की 3.5 फीट की रेणु से शादी, हाइट की वजह से चिंतित थे दोनों के परिजन