दरभंगाः पुजारी की हत्या कर भाग रहे एक अपराधी को गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के राज किला परिसर स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी की अपराधियों ने गुरुवार की अहले सुबह को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चार की संख्या में अपराधी कार से आए और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस बीच लोगों ने एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं नवादा जिले के बेन थाना क्षेत्र के दवाई बिगहा गांव में देवर-भाभी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। जहर खाने के बाद दोनों को इलाज के आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की बारी-बारी से मौत हो गई। मृतकों में 20 वर्षीय ललित राउत और उसके बड़े भाई रौशन राउत की पत्नी काजल देवी के रूप में की गई है। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसारा हुआ है।
ग्रामीणों की माने तो मंगलवार को घर में किसी आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। सेहत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान पहले ललित की मौत हो गयी उसके बाद बुधवार की शाम काजल की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि विम्स से सूचना मिलने पर पुलिस वहां गयी थी। मौत के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications