बिहार: दानापुर में एक गोडाउन में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

दानापुर। बिहार के दानापुर में एक गोडाउन में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां के गोलापर चावल के लिए जूट का बोरा बनाने वाले गोडाउन मे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतना भयावह है कि आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया है। आग की वीभत्सता को देखते हुए गोडाउन के आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पंहुचा गई हैं।

danapur Dense fire in a Godown, 7 fire brigade vehicle reached on the spot bihar

बताय़ा जा रहा है कि इस गोडाउन में रखे लगभग दस लाख से ज्यादा जूट की बोरियां जलकर ख़ाक हो गई हैं। जूट की वजह से अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जूट रह-रह कर सुलग रहा है और आग बढ़ रही है। हालांकि मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह गोडाउन दानापुर के गोलापर के ही रहने वाले रवि पटवारी का है। ज्यादा मुसाक की आशंका को देखते हुए इलाके की बिजली भी बंद कर दी गई है और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रसाशन भी पहुंच गया है। आग इतनी भयावह है कि दमकल कर्मी को भी पास जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+