इंटरनेट के जरिए हाईकोर्ट जज के भाई के खाते से 50 लाख निकाला
पटना। झारखंड के हाईकोर्ट जज के भाई के खाते से अपराधियों ने साइबर क्राइम के जरिए पैसा निकाल लिया। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके मोबाइल पर अचानक 50 लाख रुपए निकासी का मैसेज आया। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को बिहार के लखीसराय जिले से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला झारखंड के हाईकोर्ट जज के भाई का है जिनके खाते से आज से कुछ दिन पहले 50 लाख रुपए अचानक गायब हो गए। पैसा गायब होने के बाद बैंक अधिकारी से लेकर पुलिस स्टेशन पर सभी को लिखित शिकायत की गई। फिर इस मामले में साइबर क्राइम अपराधियों की करतूत सामने आई। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इस गिरोह का मुख्य सरगना बिहार के सहरसा जिले में रहता है।
फिर क्या था सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस सहरसा पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी अंचलाधिकारी के ड्राइवर का बेटा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अकीब खान ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं जिससे अन्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में झारखंड पुलिस लगी हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए सहरसा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अंचल अधिकारी के ड्राइवर के बेटे को झारखंड पुलिस ने साइबर क्राइम मामले में जज के भाई के अकाउंट को हैक कर पैसा निकालने के आरोप में गिरफ्तार कर ले जा रही है। वहीं लखीसराय पुलिस के द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है कि कहीं यहां भी साइबर क्राइम की घटनाओं में इसकी संलिप्तता तो नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications