बिहार: महज 10 मिनट में लूट लिए बैंक के 60 लाख रुपए, 3 का मर्डर

कैश लेकर वैन जैसे ही बैंक के गेट पर पहुंची, घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया। दो गार्डों और ड्राइवर को गोली मारकर 60 लाख रुपए लूट ले गए।

पटना। बिहार में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के बाघाटिल्ला ब्रांच में डकैती की यह घटना हुई है। 3 अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो गार्डों को मार डाला और 60 रुपए लेकर वो फरार हो गए। इस घटना में घायल ड्राइवर की हॉस्पिटल में मौत हो गई। महज 10 मिनट में वारदात कर कैश के साथ अपराधी फुर्र हो गए।

महज 10 मिनट में लूट लिए बैंक के 60 लाख रुपए, 3 का मर्डर

यह वारदात तब हुई जब पीएनबी का एक कैश वैन 60 लाख रुपए लेकर बेलछी के बाघाटिल्ला स्थित ब्रांच में देने के लिए चली। वैन में ब्रांच मैनेजर राजेश प्रसाद, गार्ड जुगेश्वर दास , सुरेश कुमार सिंह और चालक अनंत कुमार सवार थे। वैन जैसे ही बाघाटिल्ला ब्रांच पहुंची तो बैंक मैंनेजर उतरकर बैंक के अंदर गए।

इधर घात लगाए अपराधियों ने वैन पर गोलियां बरसाईं जिसमें गार्ड जुगेश्वर दास और सुरेश कुमार सिंह की मौत हो गई। इस घटना में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया जिसे पटना एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

महज 10 मिनट में लूट लिए बैंक के 60 लाख रुपए, 3 का मर्डर

मिली जानकारी के अनुसार, सभी अपराधी लगभग 25 से 30 साल के थे। वे हथियारों से लैस होकर बाइक से आए थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस बैंक डकैती को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं?

पूरी प्लानिंग के साथ इस लूट को महज को 10 मिनट के अंदर अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जांच में इस लूट कांड में बैंक मैनेजर की लापरवाही सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+