बिहार: फ़िल्मी स्टाइल में दे रहे वारदात को अंजाम, अपराधियों पर नकेल कसने में प्रशासन नाकाम
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं हाल ही में छपरा में बदमाशों ने दिनदिहाड़े ज्वैलरी की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पटना, 5 अप्रैल 2022। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं हाल ही में छपरा में बदमाशों ने दिनदिहाड़े ज्वैलरी की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अब बिहार के कटिहार ज़िला से सीएसपी संचालक को दिनदिहाड़े गोली मार कर बदमाशों ने घायल कर दिया। वहीं उनके पास से कैश और स्कूटी लेकर हुए फरार हो गए। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर मंदिर के पास यह हादसा हुआ है। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Recommended Video

महिला के पैर में लगी गोली
पीड़ित महिला साहनीगार खातून (पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन)सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक है। वह अपने घर सालमारी से सोनापुर जा रही थी। इस दौरान गोरखपुर मंदिर के पास कुछ बदमाशों ने महिला के पैर में गोली मारी और उन्हें घायल कर दिया। महिला के पास से 50 हज़ार रुपये और स्कूटी लेकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि कुछ सालमारी से ही कुछ गुंडे उनका पीछा करते हुए आ रहे थे। अचानक मंदिर के पास खाली जगह मिलने से उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया जिससे पैर में गोली लगने से थोड़ा सा ज़ख्म भी हो गया । उन्होंने ने बताया कि गोली मारने में वालों में से तीन व्यक्ति थे जिसमें दो व्यक्तियों को पहचानती हैं लेकिन उनका नाम अभी तक गुप्त रखा गया है

दिनदिहाड़े करोड़ो रुपये की लूट
सलमारी ओपी अध्यक्ष विजय कुमार यादव को जब इसकी सूचना मिली तो वह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख़्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बिहार में बिगड़ रही क़ानून व्यवस्था पर मीडिया से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने योगी के 'बुलडोजर मॉडल' को अपनाने की बात कही है जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए योगी मॉडल लागू करने की ज़रूरत है। आपको बता दें कि 28 मार्च को छपरा के एक ज्वेलरी की दुकान में अपराधियों ने दिनदिहाड़े करोड़ो की लूट को अंजाम देकर फ़रार हो

बिहार में बेख़ौफ़ घूम रहे अपराधी
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने पीड़ित दुकानदार से मुलाक़ात कर घटना पर तुंरत कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ़्तार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ यूपी में बतौर सीएम बखूबी अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में भी हम लोग नीतीश कुमार के ने नेतृत्व में क़ानून व्यवस्था को सुधारने का काम कर रहे हैं। बिहार में भी 'बुलडोजर मॉडल' की ज़रूरत है। अब सवाल यह उठता है कि बिहार में क़ानून व्यवस्था कैसी है कि सुबह के 8:00 बजे के क़रीब किसी चौक के बगल में दिनदहाड़े बेखौफ़ गोली मार दी जाती है। प्रशासन के चाक चौबंद होने की यह पोल खोलती हुई तस्वीर है। बिहार सरकार कहती है की पुलिस प्रशासन की मौजूदगी हर चौक चौराहे पर की गई है। लेकिन ज़मीनी हक़ीकत कुछ और ही है सिर्फ कागजों पर ही चौक चौराहे पर तैनाती हुई है। यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही का सबूत है।
ये भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव में 3 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, समझिये सियासी समीकरण












Click it and Unblock the Notifications