मुर्दे को भी नहीं बख्शा, कोरोना से मौत के बाद जेब से पार किया ATM, निकाले एक लाख रुपए

पटना, जून 17: एक तरफ जहां लोग कोरोना माहमारी के बीच लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं बिहार के रोहतास जिले में इंसानियत को शर्मासार करने वाली घटना सामने आई हैं। यहां बिहार नगर निगम के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस से मरे एक शख्स को भी नहीं बख्शा और उसके एटीएम कार्ड से फर्जी तरीके से पैसे निकाले लिए। इस मामले में रोहतास जिले के दरिहट पुलिस थाने में 11 जून को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

coronavirus

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में एक कोविड -19 पीड़ित का अंतिम संस्कार करते समय चुराए गए एटीएम कार्ड को यूज करके 1 लाख रुपए से अधिक की राशि निकालने के मामले में एक नगर पालिका के कर्मचारी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।

एटीएम से निकाले 1 लाख रुपए

एटीएम से पैसे निकलने की घटना का पता तब चला जब मृतक की पत्नी ने पाया कि 30 अप्रैल को उसके पति अभिमन्यु कुमार की मृत्यु के बाद उसके बैंक खाते से 106,500 रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने कहा कि कुमार की मौत के 10 दिनों के भीतर रकम तीन अलग-अलग बैंकों के एटीएम से निकाली गई थी।

पुलिस ने कर्मचारियों से की पूछताछ

मृतक की पत्नी छाया की शिकायत पर 11 जून को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दरीहाट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने डेहरी उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने स्कूल क्लर्क के दाह संस्कार में शामिल नगर निगम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों में शामिल विशाल नाम के एक शख्स ने दाह संस्कार के दौरान मृतक के सामान से एटीएम कार्ड निकालने और उससे पैसे निकालने की बात कबूल की है। उसने पुलिस को बताया कि कार्ड कवर के ऊपर एटीएम पिन भी मिला था। वहीं आरोपी ने कई और लोगों का नाम भी लिया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+