लेडी ASI के घर आपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़े गए लड़का-लड़की, गांववालों ने कहा- देह व्‍यापार चल रहा है

पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक अवस्‍था में गिरफ्तार किया गया। खास बात ये थी कि वो दोनों महिला एएसआई के बंद कमरे में थे और गांव के लोगों को लगा कि महिला एएसआई के घर देह व्‍यापार चल रहा है। उन लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने महिला एएसआई और उसके पति पर देह व्‍यापार का आरोप लगाते हुए गांव खाली कर देने की बात करने लगे। जानकारी के मुताबिक नगर थाना के समीप एक मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की देर रात एक युवक-युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा और उन्हें नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

लेडी ASI के घर अपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़े गए लड़का-लड़की, गांववालों ने कहा- देह व्‍यापार चल रहा है

जिस आवास में ये दोनों पकड़े गए वह आवास महिला थाने में पदस्थापित एक महिला एएसआई की है। लोगों का आरोप है कि महिला एएसआई किराए के मकान में रहती है और उसके साथ उसके पति भी रहते हैं। किराए के मकान में इनके द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। पिछले कुछ दिनों से इनके आवास में संदिग्ध युवक-युवतियों के आने-जाने का सिलसिला आरंभ हुआ था। इस वजह से मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में इस तरह का धंधा नहीं चलाने दिया जाएगा और पुलिस इसपर कार्रवाई करे।

थानाध्यक्ष मोहम्मद अयूब ने जानकारी दिया की लोगों ने सामूहिक रूप से इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है और देह व्यापार करने का आरोप लगाया है । आरोपी के बाद पुलिस युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल चल रहा है मामला की जाँच के बाद लोगो के आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+