बिहार: पंचायत का तुगलकी फरमान, प्रेमी जोड़े को पीटने के बाद रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया

बगहा। प्रेमी जोड़े के खिलाफ बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में खाप पंचायत के तुगलकी फरमान का मामला सामने आया है। कथित प्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों ने सरेआम पिटाई की गई। ग्रामीणों ने बैठक कर सरेआम रस्सी से बांध कर पूरे गांव में प्रेमी युगल को घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

couple beaten by villagers in bagaha bihar

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

घटना थाने से महज 10 किलोमीटर दूरी पर हुई। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। गांववालों ने प्रेमी जोड़े को पेड़ में बांधा और जमकर पिटाई की। फिर रस्सी में एक साथ बांध कर पूरे गांव में घुमाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी से लिखित बॉन्ड बनवाया

ग्रामीणों ने प्रेमी से एक लिखित बॉन्ड बनवाया, जिसके बाद उसकी जान बची। बांड में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई। जिले के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि जोड़े के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल को पुलिस थाने लाई है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों बालिग हैं। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+