कोरोना संक्रमित मरीज की हुई मौत, स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस में शव छोड़कर भाग गए
सुपौल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने लोगों के जेहम में ऐसा खौफ पैदा कर दिया है कि लोगों अब एक-दूसरे की मदद से पहले सोचन को मजबूर हो गए हैं। कोरोना काल में कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसने लोगों के बीच मानवता को भी खत्म कर दिया है। ऐसा ही एक मामला बिहार जिले के सुपौल से सामने आया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीज को स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस से इलाज के लिए ले अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस छोड़कर मौके से भाग गए।
Recommended Video

दरअसल, यह मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज का है। यहां कोरोना अस्पताल लाने के दौरान एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति की एंबुलेंस में ही मौत हो गई। इस बात स्वास्थ्यकर्मी इतना घबरा गए कि वह शव को एंबुलेंस में ही छोड़कर भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में ही शव को एंबुलेंस में छोड़कर से वहां से भाग गए। घटना की जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ आरपी सिन्हा ने बताया गया कि कोरोना पीड़ित को छातापुर पीएचसी से लाकर यहां भर्ती किया गया था।
मरीज की मौत के बाद एंबुलेंस में उनकी पत्नी बैठी रही, लेकिन कोई उनकी सुध लेने नहीं आया। कोरोना पीड़ित की मृत्यु के घंटों तक अफरा तफरी का माहौल अस्पताल परिसर में बना रहा। वहीं त्रिवेणीगंज अस्पताल के प्रबंधक प्रेम रंजन ने कहा कि मृतक की पत्नी जो कोरोना पॉजिटिव हैं उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। कोरोना पीड़ित का शव इस तरह खुले में पड़ा रहना राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की पोल खोल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications