बिहारः प्रतिदिन बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले , पिछले 24 घंटे में मिले 107 संक्रमित

पटना। बिहार में कोरोना का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 107 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें पटना से 26 मामले हैं। पटना में ओडिशा से आए एक युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर भी तैयारी कर ली है। इसके लिए पोस्टर और बैनर के साथ प्रचार सामग्री तैयार कराई जा रही है। बीते गुरुवार की शाम को प्रदेश के सभी जिलों के डीएम ने भी बैठक की।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Bihar में Doctors और Health Workers की छुट्टियां Cancel | वनइंडिया हिंदी
    corona update 107 new covid 19 patient found

    इसमें कोरोना को लेकर खाका तैयार किया गया है। पटना के बाद भागलपुर दूसरे नंबर पर है। बुधवार को भागलपुर में कोरोना के 17 नए मामले आए थे। वहीं गुरुवार को भी 11 नए मामले आए हैं। गुरुवार को अरवल और अररिया में कोरोना के एक-एक मामले सामने आए।

    औरंगाबाद में 2, भोजपुर में 4, दरभंगा और पूर्वी चंपारण में 3-3 नए मामले आए हैं। गया में दो, कटिहार में 3, किशनगंज में 4, मधेपुरा में दो और मधुबनी में 6 नए मामले आए हैं। मुंगेर और मुजफ्फरपुर में 4-4 मामले आए हैं जबकि नालंदा में 7 नए मामले आए हैं। वहीं नवादा में 2 मामले आए, लेकिन रोहतास की स्थिति ठीक नहीं रही यहां 6 नए मामले आए हैं। समस्तीपुर में 3, सारण में 2, शेखपुरा में एक, सीतामढ़ी में 2, सिवान में 4, वैशाली में एक और पश्चिमी चंपारण में 2 नए मामले आए हैं।

    बता दें कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने 6 अप्रैल तक प्रदेश के डॉक्टरों सहति सभी हेल्थ वर्करों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर ऐसा किया जा रहा है। होली में मामला बढ़ने का संभावना है, ऐसे में सतर्कता को लेकर तैयारी की जा रही है।

    भागलपुर के तिलकामांझी का शीतला स्थान रोड इलाका अब कंटेनमेंट जोन बन गया है। इस इलाके के एक संयुक्त परिवार में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने इलाके की दुकानों को बंद करा दिया है। इसमें पॉजिटिव पाए गए परिवार की दुकान भी शामिल है। इस व्यवसायी परिवार के मकान में किराए पर कई और दुकानें भी चल रही थीं, उन्हें भी बंद करा दिया गया है। वहीं पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई स्वास्थ्य सुविधा तो नहीं मिली, न ही विभाग से कोई घर-दुकान को सैनिटाइज करने आया। लेकिन पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए दुकानों को बंद करा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+