बिहारः कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के पार, 208 लोगों की हो चुकी है मौत
पटना। प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30,066 तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों में कोरोना के 1502 नये मामले सामने आए हैं। पटना में 452 नये केस समेत 4479 संक्रमितों के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1135 संक्रमित स्वस्थ हुए। राहत की बात यह है कि अब तक 19,876 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Recommended Video
इस तरह रिकवरी रेट फिर सुधर कर 66.11% हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत से तीन प्रतिशत अधिक है। वहीं पिछले 24 घंटे में 10 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 208 यानी 0.69% संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 1.8% कम है। राज्य में अभी 9981 संक्रमित सक्रिय हैं।
पटना के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए बांसघाट शमशान को 24 घंटे चालू रखा जायेगा। यहां नगर निगम के कर्मी की तैनाती कर दी गयी है, जो कि कर्मी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि बिहार में पटना एम्स के बाद अब मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भी जल्द ही प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का इलाज शुरू होगा।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण की दर घट कर 8.7% पर आ गयी है। वैक्सीन तैयार करने के प्रयास भी जारी हैं, लेकिन विपक्ष केवल भय का वातावरण बनाने में लगा है।












Click it and Unblock the Notifications