बिहार: कांग्रेस हाईकमान ने उम्मीदवार चुनने में पाई गड़बड़ी तो अपने 3 दिग्गज नेताओं को बाहर कर दिया
पटना। बिहार में कांग्रेस लालू यादव की पार्टी राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले उम्मीदवार चुनने में कांग्रेस के हाईकमान ने अपने पार्टी के कुछ दिग्गज नेताओं की गड़बड़ी पकड़ ली। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन जिम्मेदार नेताओं को नाप दिया। यह कार्रवाई चुनाव चयन समिति से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह और कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह पर हुई।
Recommended Video

ज्ञातव्य है कि, इसी माह बिहार में पहले चरण के लिए मतदान होना है और उम्मीदवारों का चयन चल है। ऐसे में जब कांग्रेस पार्टी की चुनाव चयन समिति अपने उम्मीदवारों का चयन कर रही थी, तो उम्मीदवार चुनने को लेकर ही गड़बड़ी का मामला सामने आ गया। उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठने पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने अखिलेश, सदानंद और मदन मोहन झा को चुनाव अभियान समिति से ही आउट कर दिया। इतना ही नहीं, पार्टी ने तीनों नेताओं को बिहार चुनाव की सभी 6 कमेटियों में भी नहीं रखा।
अखिलेश, सदानंद और मदन मोहन झा पर फैसला लेने के साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने उम्मीदवारों के चयन के दौरान पार्टी में ही व्हिसल ब्लोअर की भूमिका निभाने वाले नेताओं को तरजीह दी है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाने वाले दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों चंदन बागची और अनिल शर्मा को चुनाव कमेटी में ले लिया गया है। अखिलेश, सदानंद और मदन मोहन झा पर कार्रवाई के बारे में बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने गड़बड़ी की शिकायत की थी, जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने एक्शन लिया।

अब कांग्रेस की चुनाव कमेटी की बैठक अब 14 अक्टूबर को होने वाली है। जिसमें प्रत्याशियों के नामों के सूची पर चर्चा होगी और फिर सूची जारी भी की जा सकेगी। साथ ही स्टार प्रचारकों का ऐलान होना बाकी है।
इधर, खंडन भी किया
बिहार में सदानंद को कांग्रेस पाटी की चयन समिति से हटाने का कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने खंडन किया है। शक्ति सिंह गोहिल के मुताबिक सदानंद सिंह को चुनाव कमेटी से नहीं हटाया गया है, वो अपने पद पर बने हुए हैं। ऐसे में अभी बात स्पष्ट होने में वक्त लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications