बिहार: JDU नेताओं में छिड़ी जंग, 5 करोड़ के मानहानि का दो दिनों में जवाब देंगी बीमा भारती
बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह के ख़िलाफ़ एक मामले में सबूत भी है, इसके मद्देनज़र कोर्ट में केस चल रहा है। इसके बावजूद लेशी सिंह मंत्री बनी हुई हैं। वहीं बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा...
पटना, 12 सितंबर 2022। बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से हाथ मिलाकर सरकार तो बना ली लेकिन फिर भी पार्टी में सब कुठ ठीक नहीं चल रहा है। नीतीश कैबिनेट की मंत्री लेशी सिंह ने अपनी ही पार्टी की विधायक बीमा भारती पर पांच करोड़ मानहानी नोटिस भेज दिया है। वहीं इस मामले में पूर्व मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि उन्हें मानहानि का नोटिस मिला है, जो दिनों के अंदर ही इसका जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि हमने जो लेशी सिंह को लेकर बयान दिया था, आज भी हम उस पर क़ायम हैं। जब मैंने बयान दिया था उसके बाद मेरी तबियत ख़राब हो गई थी। अस्पताल में भर्ती होने की वजह से नोटिस की जानकारी नहीं मिल पाई थी। घर आने पर पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस मिला है। दो दिनों में इसका जवाब दे दूंगी।

लेशी सिंह के ख़िलाफ़ सबूत भी हैं- बीमा भारती
बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह के ख़िलाफ़ एक मामले में सबूत भी है, इसके मद्देनज़र कोर्ट में केस चल रहा है। इसके बावजूद लेशी सिंह मंत्री बनी हुई हैं। वहीं बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा अतिपिछड़ा और मंडल समाज से आने की वजह से लेशी सिंह कर हमें दबाने की कोशिश रही हैं। इस गलत है व्यवहार के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे।

लेशी सिंह ने भेजा 5 करोड़ का मानहानी नोटिस
जदयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनी लेशी सिंह ने पांच करोड़ के मानहानी दावे के लिए बीमा भारती के कानूनी नोटिस भेजा है। पंद्रह दिनों के अंदर मामले में जवाब तलब किया गया है। जवाब नहीं मिलने पर अदालत में मुकदमा दायर किया जाएगा। मंत्री लेशी सिंह की तरफ से वरीय अधिवक्ता अवधेश कुमार तिवारी की मानें तो नोटिस भेजे हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। नोटिस की समय अवधि समाप्त होते ही फौजदारी और दीवानी दोनों केस अदालत में दायर किए जाएंगे।

विधायक बीमा भारती ने खोला मोर्चा
पूर्व मंत्री और जदयू विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आपको बता दें कि विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचर और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लेसी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मर्डर करवाती है, अगर नीतीश कुमार लेसी सिंह को नही हटाते हैं तो हम इस्तीफा दे देगे। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें जदयू से कोई दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी कोई परेशानी नहीं है।

बीमा भारती ने उठाये थे सवाल
जदयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि जदयू विधायक लेसी सिंह को हमेशा कैबिनेट में क्यों चुना जाता है, मैं सिर्फ इस बात से नाराज हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसमें क्या देखते हैं? उनका नाम अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को लेकर बार-बार सामने आता है, इससे पार्टी बदनाम होती है। हम पिछड़ी जाति से हैं क्या इसलिए ही हमारी बात नहीं सुनी जाती है। लेसी सिंह मामले में नीतीश कुमार ने कहा था कि हम उनसे (बीमा भारती) बात करेंगे। उन्हें पार्टी के बारे में इस तरह के बयान न देने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। अगर वह नहीं समझती हैं और कहीं और जाना चाहती हैं, तो वह इसके बारे में सोच सकती हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर में महिला की जान से खिलवाड़, यूट्रस का ऑपरेशन बता कर निकाल ली किडनी












Click it and Unblock the Notifications