बिहार: जमुई के अस्पताल में मरीज को नहीं मिला यूरीन बैग, लगाई कोल्ड ड्रिंक की बोतल
Bihar Jamui News: बिहार में सरकारी अस्पताल की हालत किसी से छिपी नहीं है। कई दफा 'मेडिकल सिस्टम' की लचर स्थिति के चलते लोगों की जान तक चली जाती है। अब कुछ ऐसी ही तस्वीर जमुई के सदर अस्पताल से सामने आई है, जहां 'मेडिकल सिस्टम' जुगाड़ भरोसे चल रहा है।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के दावों की पोल खोलती हुई तस्वीर जमुई से सामने आई है, जहां अस्पताल के तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने इस हद तक की लापरवाही की है कि दुर्घटना में घायल एक मरीज को यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगा दी।

जानकारी के मुताबिक झाझा जीआरपी ने ट्रेन से गिरने के बाद घायल हुए एक बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मरीज को यूरिन बैग लगाने के लिए कहा, लेकिन अस्पताल में यूरिन बैग नहीं था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जिसके बाद कर्मचारी ने कोल्ड ड्रिंक की बोलत यूरीन बैग की जगह लगा दी। वहीं सोशल मीडिया पर अस्पताल के लोगों के जुगाड़ का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर किरकिरी हो रही है।
Recommended Video

वहीं इस लापरवाही पर अस्पताल प्रबंधक ने दलील देते हुए कहा कि एक महीने से अस्पताल में यूरिन बैग का स्टॉक खत्म था। मरीज रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में मिला था, जो उठ नहीं पा रहा था, इसलिए उसे यूरिन बैग लगाने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं पता था कि कर्मचारी उसे कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगा देंगे।
मरीज की हुई इलाज के दौरान मौत
अस्पताल के ंमुताबिक सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग मिला था, जिसके सिर पर गंभीर चोट थी। घटना मंगलवार की है, जब मरीज को यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगाई गई थी। बुधवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications