Roshan Anand: खान सर को राहत लेकिन रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज, भड़के छात्र बोले-'अब होगा आंदोलन'

Roshan Anand vs Khan Sir: पटना कोचिंग विवाद में जहां मंगलवार को खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है, वहीं दूसरी ज्ञान बिंदु संस्थान के निदेशक रौशन आनंद को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पूरी तरह खारिज कर दी है। उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा, मालूम हो कि सोमवार को कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

रोशन आनंद की बेल खारिज होने पर उनके कोचिंग संस्थान के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने पटना की सड़कों पर आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है।

Roshan Anand

खान सर को मिल गई अग्रिम जमानत

पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी, जिसके बाद उनके ऊपर गिरफ्तारी को जो तलवार लटक रही थी वो टल गई। आपको बता दें जिस दिन से खान सर्फ उर्फ फैजल खान पर एफआई दर्ज हुई है उस दिन से ही खान सर लापता हैं। उनके वकील ने कहा कि खान सर को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। अगली सुनवाई तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। उन्हें कोर्ट से यह बड़ी अंतरिम राहत मिली है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला 2 जून की रात को हुआ था, पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका में खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर जमकर हिंसा की गई थी। उस रात वहां काफी तोड़फोड़ हुई थी। इस घटना के बाद मामला गंभीर हो गया है। घटना के दौरान कुछ लोग संस्थान के अंदर घुस आए थे। जिन्होंने संस्थान के पोस्टर और बैनर फाड़े गए थे। सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान फायरिंग होने का भी आरोप लगा था। खान सर के पक्ष ने ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद पर आरोप लगाए हैं।

'उसने गोली खान सर के ही कहने पर चलाई थी'

रौशन आनंद ने इन सभी आरोपों को सिरे से गलत बताया है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और इसके बाद वो गिरफ्तार हुए लेकिन इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा है कि फायरिंग खान सर के गार्ड ने चलाई और उसके बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिसने पूछताछ में ये कहा कि 'उसने गोली खान सर के ही कहने पर चलाई थी', जिसके बाद से पूरे घटनाक्रम की सुई खान सर की ओर ही घूम गई और उन पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर हो गई और उसके बाद से ही खान सर लापता हैं।

कौन है रौशन आनंद?

रौशन आनंद मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं और उनकी जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है, उन्होंने बचपन से ही काफी तंगी देखी लेकिन कभी हार नहीं मानी। 1 सितंबर 2017 को अपने एक करीबी दोस्त की मदद से पटना में 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' खोली थी, जिसने देखते-देखते ही सफलता की नई कहानी लिखी। 50 छात्रों से शुरू हुई ये अकेडमी में आज हजारों लोग पढ़ते हैं। ये सरकारी नौकरियों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला मशहूर सेंटर बन चुका है।

क्या कहा ज्ञान बिंदु सेंटर के शिक्षक ने?

ज्ञान बिंदु सेंटर के शिक्षक वरुण ने बिहार तक से कहा कि 'जिसने पूरा प्रपंच रचा है, वो खान सर बड़े आराम से घूम रहा है और जिसने कुछ नहीं किया उसे जेल भेज दिया गया है। हम रौशन सर के लिए आमरण अनशन करेंगे क्योंकि उनके साथ गलत हुआ है।'

यह पढ़ें: Anjana Om Kashyap vs Khan Sir: 'दलाली खाने वाले बिकाऊ पत्रकार', दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ? किसे लगी लताड़?
यह पढ़ें: Anjana Om Kashyap vs Khan Sir: 'दलाली खाने वाले बिकाऊ पत्रकार', दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ? किसे लगी लताड़?
यह पढ़ें:'Khan Sir को करो गिरफ्तार वरना करूंगा आमरण अनशन', कौन हैं वरुण? रोशन आनंद की बिगड़ी तबीयत से बढ़ा बवाल
यह पढ़ें:'Khan Sir को करो गिरफ्तार वरना करूंगा आमरण अनशन', कौन हैं वरुण? रोशन आनंद की बिगड़ी तबीयत से बढ़ा बवाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+