Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने बताया क्यों छोड़ा INDIA Alliance का साथ, कहां थी दिक्कत?
Bihar Political News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ सरकार बनाकर एक बार फिर से लोगों को हैरान कर दिया। सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाला क्यों बदला?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी, उन्होंने ही क्यो रास्ता अलग कर लिया। नीतीश कुमार ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा था कि वह दवाब में काम कर रहे थे, जो करना चाहते थे नहीं कर पा रहे थे। इसलिए महागठबंधन से किनारा कर अपने पुराने साथी के साथ आ गए।

बिहार में सत्ता परिवर्तन करने के बाद पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'इंडिया गठबंधन' से रास्ते अलग होने पर खुलकर अपनी बात रखी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने उनसे गठबंधन के लिए कोई और नाम चुनने की गुज़ारिश कर रहा था। लेकिन उन्होंने पहले ही इसे अंतिम रूप दे दिया था।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बहुत कोशिश कर रहा था लेकिन उन्होंने एक भी काम नहीं किया। आज तक उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया जो कि गठबंधन के हित में रहा हो। आज की तारीख़ तक इंडिया गठबंधन में यह तक तय नहीं हुआ है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यही कारण है कि मैंने उन्हें छोड़ दिया और शुरू में जिनके साथ था, वहां वापस आ गया। मैं बिहार के विकास के लिए सोचता हूं और प्रदेश के लोगों के लिए काम करता रहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के साथियों को भी मज़ाक भरे लहज़े में कहा कि मैं आपको भी नमन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications