विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं शामिल हुए CM नीतीश कुमार? अब बताई वजह
Bihar CM Nitish Kumar News: बेंगलुरु में विपक्ष एकता की दो दिवसीय महाबैठक संपन्न हो चुकी है। 26 राजनीतिक दल एक साथ आकर लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को टक्कर देंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। हालांकि बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं दिखे, जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
पटना में विपक्ष के गठबंधन INDIA पर मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कई सवालों के जवाब दिए। इसी के साथ उन्होंने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

दरअसल,नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी नेताओं ने कई सवाल खड़े किए। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्वीट करते हुए नीतीश के बैठक से नाराज होने की बात कही थी।
नाराजगी पर बिहार सीएम का बयान
जिस पर अब नीतीश कुमार ने कहा, "हम किसी बात से नाराज नहीं हैं, भाजपा का उस बैठक से क्या लेना-देना...बैठक में सब बात हुई है, सबके सुझाव आए, उसके बाद ही कुछ घोषित किया गया। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, तब हमने कहा कि हमें अब जाने दीजिए...जब सही समय आएगा तब इसकी भी संभावना है कि कुछ और लोग भी शामिल होंगे।"
इस वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं दिखें नीतीश
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 'मैं कल बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं था, क्योंकि मैं राजगीर लौटना चाहता था।'
'मोदी जी ने कभी बैठक नहीं बुलाई'
वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। I.N.D.I.A सभी की सहमति से नाम दिया गया है। मैंने प्रधानमंत्री का एक वीडियो देखा था जिसमें वे कह रहे थे वोट फॉर INDIA... मैं भी 5 वर्ष NDA में रहा, लेकिन मोदी जी ने कभी बैठक नहीं बुलाई। अब बैठक बुला रहे हैं यह घबराहट और हताशा है। 2024 में वे बुरी तरह पराजित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications