पेट्रोल के बढ़ती कीमतों पर सीएम नीतीश कुमार ने इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने की दी सलाह

पटना। देश भर में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया है। उन्होंने लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन प्रयोग करने की सलाह दी है। मंगलवार को मीडियाकर्मियों ने सीएम नीतीश कुमार से पेट्रोल और डीजल की कीमत में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि फिलहात तो कीमत बढ़ी हुई हैं लेकिन अगर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत न बढ़े और घट जाए तो सब को अच्छा लगेगा।

cm nitish kumar statement on hike of petrol and diesel price

Recommended Video

      Petrol Price Hike पर बोले Nitish Kumar, दाम कम हों तो सबको अच्छा लगेगा | वनइंडिया हिंदी

      इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि मैं तो खुद इलेक्ट्रिक वाला वाहन प्रयोग करता हूं। यह वाहन पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल वाले वाहनों का असर तो सीधे तौर पर कम हो या अधिक पर्यावरण पर होता ही है।

      बता दें कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में जारी बढ़ोत्तरी का असर बिहार पर भी दिखने लगा है। पटना में चलने वाले लगभग 30 हजार ऑटो रिक्शा चालकों ने इसी महंगाई के चलते 20 से 30 फीसदी किराया बढ़ाया है। इसके बाद लोगों को पहले से 2 से 3 रूपए अधिक तक ऑटो का किराया देना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के बीच आम लोगों ने भी इसकी कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+