प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर CM नीतीश ने कहा- रोकथाम के लिए किया जा रहा है प्रयास

पटना। बिहार में कोरोना महामारी के बाद इन दिनों बुखार की काफी दहशत है। आम वजहों से होने वाला बुखार भी लोगों की नींद उड़ा रहा है। कोरोना, वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया के बीच अब स्वाइन फ्लू ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। संक्रमण के डर के चलते लोगों की हालत खराब है। बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग परेशान हैं। सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हैं और मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश में बढ़ रहे वायरल बुखार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    Nitish Kumar बोले- PM Modi के जन्मदिन पर चलाया जाएगा Special Vaccination Campaign | वनइंडिया हिंदी
    cm nitish kumar statement on dengu case in bihar

    उन्होंने कहा कि डेंगू के मामलों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हमने एक बैठक की और स्थिति का आंकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में टीमों को भेजने का फैसला किया। स्थिति खराब नहीं है, लेकिन हम हर जगह का निरीक्षण करेंगे और वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने कई अहम निर्देश दिये थे।

    बिहार के गोपालगंज जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। लेकिन सिर्फ एक बच्ची की एईएस से मौत की अधिकारिक पुष्टि की गई है जबकि चार बच्चों की मौत अब तक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं वायरल फीवर के बढ़ते कहर को देखते हुए पीकू वार्ड का निर्माण कराया गया है, जहां पर 10 बेड की व्यवस्था की गई है। गोपालगंज में वायरल फीवर से अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे बीमार हैं, जो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सदर अस्पताल में वर्तमान समय में केवल दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि दो बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+