कथित तौर पर शराब से हुई मौतों को लेकर सीएम नीतीश ने कहा- मैंने बार-बार कहा है कि गलत चीजों का सेवन ना करें

पटना। बिहार के गोपालगंज और बेतिया जिले में जहरीली शराब का सेवन करने से हुई मौत के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि मैं बार-बार कहता रहा हूं कि अगर आप गलत चीज का सेवन करेंगे तो यह स्थिति हो जाएगी। मैं अधिकारियों से बात करता रहता हूं लेकिन त्योहार के बाद हम एक विस्तृत समीक्षा करेंगे।

cm nitish kumar statement on death of people due to alochol

Recommended Video

      Bihar में Poisonous Liquor का तांडव, अब तक 24 की मौत, कई लोगों की आंखों की रोशनी गई | वनइंडिया हिंदी

      इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को यह बताने के लिए एक बार फिर से अभियान शुरू करना बहुत जरूरी है कि शराब खराब है और शराबबंदी लागू है। ऐसे लोगों (नकली शराब बनाने वाले) के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और यह किया जाएगा। अभी भी एक व्यापक अभियान की जरूरत है। हम त्योहार के बाद इसकी समीक्षा करेंगे।

      वहीं तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री की सह पर उनके मंत्रियों और पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं के बीच शराब बांटा। इसके अलावा तेजस्वी ने पूछा कि बिहार में किस बात की शराबबंदी है? इन मौत का जिम्मेदार कौन है? बिहार में 20 हजार करोड़ की अवैध तस्करी समानांतर ब्लैक इकोनॉमी के सरगना इस बात का सामने आकर जवाब दें।

      तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकांश शवों को पुलिस बिना पोस्टमार्टम के ही जला रही है। बिहार के 2 जिलों में गुरुवार तक जहरीली शराब के चलते 25 लोगों की मौत हो चुकी है। एक तरफ जहां गोपालगंज जिले में 17 लोगों की जान चली गई। वहीं बेतिया जिले में 8 लोगों की मौत हो गई। तेजस्वी यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इन चीख़ों का गड़बड़ DNA वाली NDA सरकार और तीन नंबरिया पार्टी के मुखिया पर कुछ फ़र्क नहीं पड़ता। जहरीली शराब से बिहार में दिवाली के दिन सरकार द्वारा 35 से अधिक लोग मारे गए। हाँ! किसी की सनक से बिहार में कागजों पर शराबबंदी है अन्यथा खुली छूट है क्योंकि ब्लैक में मौज और लूट है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+