CM नीतीश कुमार ने कहा- कोरोना वैक्सीनेशन के लिए हम पूरी तरह से तैयार, अखिलेश यादव पर कसा तंज
CM Nitish Kumar on Corona Vaccine पटना। कोरोना वैक्सीन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) लगाये जाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही सीएम ने दावा किया कि बिहार में वो कोरोना टीकाकरण ( Corona Vaccination ) के कार्य को बहुत बढ़िया से कराएंगे। बिहार के लोगों को कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को लेकर भी सचेत किया है।
Recommended Video

नीतीश कुमार ने कहा कि इंग्लैंड में कोरोना संक्रमण का एक नया स्ट्रेन आया है, इसलिए हमें और भी सजग रहना होगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आगामी चार-पांच महीनों में बिहार के लोगों को कोरोना वैक्सीन लग जाएगा। बिहार सरकार भी कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरी तरह से सजग है।
नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है। आज हालात ये हो गये हैं कि कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत चीजों को अधिक प्रसारित किया जा रहा है।
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( Former CM Akhilesh Yadav ) पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मीडिया में प्रासंगिक रहने के लिए कुछ भी बोलते हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार कोरोना वैक्सीन सबसे पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications