स्कूल व कॉलेज को बंद करने को लेकर सीएम नीतीश ने कहा- अभी स्थिति इतनी गंभीर नहीं है

पटना। बिहार में ओमिक्रॉन के आए मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभी यहां जांच नहीं हो रही है। यहां जांच की व्यवस्था की जा रही है, जो भी जांच हो रही है, दिल्ली में हो रही है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के लेकर स्कूल-कॉलेज के बंद होने पर कहा कि अभी हम लोग एसेसमेंट करेंगे। इतनी खराब स्थिति नहीं है। हमारे यहां सारे चीजों पर आंकलन करने के लिए यह बैठक कर रहे हैं। हम लोग मीटिंग करेंगे। यह तय करेंगे कि आगे क्या करना होगा। आगे किस तरह से काम किया जाए।

cm nitish kumar statement on closing of school and college due corona

सीएम नीतीश ने कहा कि ओमिक्रॉन का मामला एक आया है। अभी सजग रहना है। अपने साथियों के साथ आज शाम मीटिंग करेंग। सैंपल बाहर भेजे जा रहे हैं। उसकी रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। हम लोग यहां पर इंतजाम कर रहे हैं और तत्काल रिपोर्ट आ जाए। इसकी व्यवस्था आज शाम पुख्ता कर लेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संक्रमित लोगों के इलाज करने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

तीसरा दौर शुरू हो चुका है। अब कोरोना बढ़ने लगा है। आज से 10 दिन पहले तक बिहार में कोरोना 50 से नीचे था। प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी एसके सिंघल के लड़कियों के घर से भागकर शादी करने के बयान पर कहा कि सभी अपने मुताबिक शादी करते हैं, ये बातें अक्सर होती रहती हैं। कहीं किसी की शादी होती है, कोई इशू नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+