बिहारः कोरोना के 47 नए मामले सामने आने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है

पटना। बीते मंगलवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आने के बाद बिहार में कोरोना का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। इससे पूर्व 25 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अनय राज्यों के मुकाबले बिहार की स्थिति बेहतर है। जबकि उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

cm nitish kumar said covid third wave begun after 47 new fresh case of corona

बीते मंगलवार को गया में सबसे ज्‍यादा 17 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि राजधानी पटना में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। पटना एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का हॉटस्‍पॉट बनता जा रहा है। इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खौफ भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हालात को देखते हुए राज्‍य के सभी पार्कों को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है, ताकि भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा सके।

Recommended Video

      Covid-19 Third Wave: CM Nitish ने चेताया, कहा- Corona की तीसरी लहर शुरू | वनइंडिया हिंदी

      राज्य में पिछले 24 घंटे में 4 महीने बाद सबसे ज्यादा 47 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। गया और पटना के बाद औरंगाबाद में 4, मुंगेर में 3, मधुबनी में 1, किशनगंज में 2, जहानाबाद में 1, पूर्णिया में 1, रोहतास में 1, भागलपुर में 1 और बेगूसराय में भी 1 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 155 तक पहुंच गई है। पिछले 15 दिनों से लगातार सैम्पल जांच में तेजी देखी जा रही है। 24 घंटे में राज्य में 1,73,962 लोगों की सैम्पल की जांच की गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+