सीएम नीतीश कुमार ने जेपी मेदांता अस्पताल का किया उद्घाटन, गरीबों को इलाज के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को मेदांता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज, मुझे जय प्रभा मेदांता अस्पताल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। हमने दिवंगत नेता जयप्रकाश नारायण की इच्छा के अनुसार अस्पताल से जल्द से जल्द कैंसर विंग खोलने का अनुरोध किया है। गरीबों को अस्पताल में इलाज के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

cm nitish kumar innaugurate jp medanta hospital

उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व अन्य प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। अस्पताल में पहले से ओपीडी सेवा शुरू है, लेकिन सोमवार से इंडोर, इमरजेंसी, ओटी, पैथ लैब और सर्जरी की सुविधा शुरू हो जाएगी। हृदय रोगियों के लिए पटना में विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। जयप्रभा मेदांता के निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार से 330 बेड पर मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसे बाद में बढ़ाकर 500 बेड का किया जाएगा। अस्पताल में 48 आईसीयू बेड तैयार है।

इमरजेंसी, आईसीयू, कार्डियोलॉजी, पैथलैब, हृदय रोगियों के लिए सीसीयू, ओटी, न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग की सर्जरी, डायलिसिस, नेफ्रोलॉजी, मेडिसीन और गेस्ट्रो विभाग से जुड़े ओपीडी और इंडोर समेत सभी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, लैब के साथ एक्सरे, दो एमआरआई, सिटी सकैन, मेमोग्राफी समेत सभी तरह के उच्चस्तरी लैब में जांच शुरू हो जाएगी। निदेशक ने बताया कि दूसरे चरण में शिशु रोग विभाग और स्त्री रोग विभाग की शुरुआत की जाएगी।

बता दें कि इस अस्पताल में 25 फीसदी बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित होगा। इनका इलाज केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की दर से किया जाएगा। गरीब मरीजों के इलाज को लेकर पहले ही मेदांता प्रबंधन और राज्य सरकार के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। कोरोना काल मे मेदांता अस्पताल में इलाज की सुविधा बहाल किये जाने को लेकर सभी संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा मांग की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+