नीतीश कुमार का चुनाव से पहले बड़ा 'वोट बैंक' दांव! बुजुर्ग-दिव्यांग, विधवा पेंशन को बढ़ाया तीन गुना, हर डिटेल

Bihar Social Security Pension: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार 21 जून को राज्य की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की। अब वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने ₹400 की जगह ₹1100 की पेंशन मिलेगी। नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दी है।

नीतीश कुमार ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।''

Bihar Social Security Pension

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का नया स्वरूप क्या होगा?

लाभार्थी वर्ग पुरानी राशि नई राशि (जुलाई से लागू)
वृद्ध नागरिक ₹400 ₹1100
विधवा महिलाएं ₹400 ₹1100
दिव्यांगजन ₹400 ₹1100
कुल लाभार्थी संख्या 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255

🧾Bihar Social Security Pension FAQ: बिहार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सभी जरूरी जानकारी

सवाल 1: बिहार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बिहार सरकार द्वारा संचालित एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य वृद्ध नागरिकों, विधवा महिलाओं, एवं दिव्यांगजनों को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के संबंध में शिकायत दर्ज करने और सहायता के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर " 18003456262" पर कॉल कर सकते हैं।

सवाल 2: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 जून 2025 को ऐलान किया कि पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया गया है।
यह बढ़ोतरी वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों -तीनों श्रेणियों के लिए समान रूप से लागू है।

सवाल 3: सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि कब तक आएगी?

बढ़ी हुई राशि का भुगतान जुलाई 2025 से शुरू किया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हर महीने की 10 तारीख को यह पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

सवाल 4: इस योजना से कितने लोगों को लाभ मिलेगा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक इस फैसले से राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

नीतीश कुमार का चुनाव से पहले बड़ा "वोट बैंक" दांव?

इस फैसले के ऐलान के समय को लेकर राजनीतिक हलकों में कई अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सीधे 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को जोड़ने वाला यह फैसला वोटरों को साधने की बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के इस ऐलान का स्वागत करते हुए कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगजनों की पेंशन में बढ़ोतरी कर जनकल्याण का बड़ा कार्य किया है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।"

नीतीश कुमार का यह कदम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार की राजनीति में गरीब, वृद्ध और समाज के वंचित वर्ग अहम वोट बैंक माने जाते हैं। ऐसे में यह पेंशन वृद्धि सीधा जनसंपर्क साधने और जनआशीर्वाद लेने का माध्यम बन सकती है।

विपक्ष इसे "चुनावी स्टंट" कह सकता है, लेकिन सरकार इसे जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। अब देखना यह होगा कि जनता इसे कैसे लेती है -वोट के रूप में या केवल घोषणा के रूप में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+