OI Ground Report: प्रदेश सरकार के फ़ैसले पर भड़की जनता, मुख्यमंत्री तो दूर मुखिया भी नहीं बनेंगे नीतीश
Bihar CM Nitish Kumar News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे फ़ैसलों पर भी सियासत तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में नीतीश सरकार के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर जारी कैलेंडर पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
बिहार सरकार द्वारा लिए जा रहे फ़ैसलों पर प्रदेश की जनता की राय जानने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची और लोगों से उनकी प्रतिक्रिया जानी। वन इंडिया हिंदी के संवाददाता ने जब सवाल किया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर पर आपकी क्या राय है।

वन इंडिया हिंदी के सवालों पर बात करते हुए लोगों ने कहा कि आज की तारीख़ में सभी नेता अपना फ़ायदा ढूंढते हैं। सीएम नीतीश कुमार द्वारा लिए जा रहे फ़ैसले भी उनके ख़ुद के फ़ायदे के लिए हैं। जनता के हित में उन्होंने कोई फ़ैसला नहीं लिया है। जातीय आधारित गणना कराकर हिंदू समुदाय को बांटने का काम किया गया है।
Recommended Video
जातीय गणना के बाद हिंदू समुदाय के लोग जाति में बंट गए हैं, इससे जाति के आधार पर हिंदुत्व वोट का बंटवारा हो गया। इसी का फ़ायदा उठाते हुए 'नीतीश सरकार' ने स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टी में कटौती की है। मुस्लिम समुदाय के पर्व में छुट्टी की संख्या बढ़ा दी गई, हिंदू समुदाय के कई त्योहारों की छुट्टियां रद्द कर दी गई।
सीएम नीतीश कुमार ने देखा कि हिंदू समुदाय जाति में बंट गया है। अब अल्प संख्यक समुदाय को ख़ुश कर दिया जाए ताकि इसका सियासी माइलेज लिया जा सके। अगर नीतीश कुमार सियासी फायदा नहीं देख रहे होते तो, वह छुट्टियां पहले जैसे ही रहने देते। चुनावी मौसम में यह फ़ैसला सीएम नीतीश कुमार ने सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्य वोट बैंक पर क़ब्ज़ा जमाने के लिए लिया है। वहीं लोगों ने कहा कि आगामी समय में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो दूर मुखिया भी नहीं बन पाएंगे। प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications