सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, राहत केंद्र पर इंतजामों का लिया जायजा

दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को हेलीकॉप्टर से दरभंगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई विभागों के सचिव भी पटना से आए थे। हवाई अड्डा पर उतरने के बाद डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम, एसएसपी बाबू राम और प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरवड़े ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। वहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चल कर शीशो पश्चिमी पंचायत के मखनाही स्कूल में बने बाढ़ राहत केंद्र पहुंचे।

CM Nitish Kumar did aerial survey of flood affected areas

इस कार्यक्रम में मीडिया के प्रवेश और सीएम से बात करने की अनुमति नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत केंद्र पर बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए जा रहे भोजन, आवासन और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर वहां मिल रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। कार्यक्रम में दरभंगा से बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी और नगर विधायक संजय सरावगी भी शामिल हुए। सीएम ने मंत्री और विधायक से भी राहत कार्यों का फीडबैक लिया।

Recommended Video

    Bihar Flood : Bihar में Flood का कहर, 15 लाख प्रभावित, देखें, 11 जिलों की तस्वीर | वनइंडिया हिंदी
    CM Nitish Kumar did aerial survey of flood affected areas

    बता दें कि दरभंगा जिले के 18 में से 15 प्रखंडों की लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। यहां तक कि शहर के 48 में से 16 वार्ड भी बाढ़ प्रभावित हुए हैं। लोगों को राहत और बचाव कार्य को लेकर कई शिकायतें हैं। इससे सरकार और प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही है। इस वजह से मुख्यमंत्री का ये दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया को कार्यक्रम के कवरेज की अनुमति नहीं देना चुभते सवालों से बचने की योजना के रूप में देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+