Bihar Politics: CM नीतीश ने बुलाई JDU की अहम बैठक, क्या लोकसभा चुनाव से पहले बदलेंगे समीकरण
Bihar Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर 'INDIA गठबंधन' के सहयोगी दल रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्रकारिणी की बैठक 29 दिसंबर बुलाई गई है।
29 दिसंबर को दिल्ली में ही जदयू की राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक बुलाई गई है। आपको बता दें कि पहले के तय प्रोग्राम के मुताबि 29 दिसंबर सिर्फ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी बुलाई गई है।

'इंडिया गठबंधन' की चौथी बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार द्वारा जदयू की अहम बैठक बुलाने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि कहीं सीएम नीतीश कुमार फिर तो पलटी नहीं मारने वाले हैं।
आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 99 मेंबर हैं, वहीं दो सौ राष्ट्रीय परिषद सदस्य हैं। 29 दिंसबर की सुबह पार्टी पदाधिकारी की बैठक के ठीक बाद कार्यकारिणी की बैठक होगी। वहीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक दोपहर बाद होगी।
इंडिया गठबंधन की बैठक से कुछ खास मामला निकल कर सामने नहीं आया है। ना ही सीट बंटवारो पर चर्चा हुई और ना तो पीएम उम्मीदवार का चेहरा चुना गया। गौरतलब है कि बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मल्लिकार्जुन खरगे का नाम पीएम उम्मीदवार के तौर पर आगे कर दिया।
सीएम नीतीश कुमार बार-बार यही कहते नज़र आ रहे हैं कि उन्हें पद की काई लालसा नहीं है। वहीं बिहार में जदयू और राजद नेता नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने को लेकर नारा बुंलद करते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसे 29 दिसंबर को होने वाली जदयू की बैठक काफी अहम मानी जा रही है, कि कहीं सीएम नीतीश कुमार फिर पलटी ना मार दें।












Click it and Unblock the Notifications