सीएम नीतीश कुमार ने पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में की बड़ी घोषणा, 27 एकड़ जमीन होगी AIIMS के नाम
सीएम नीतीश कुमार ने पटना एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुर्विज्ञान संस्थान के परिसर विकास के लिए 27 एकड़ जमीन देगी। सीएम ने बताया कि एम्स की दी जाने वाली जमान की कुल कीमत 330 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा सीएम ने मरीजों के परिजनों के लिए 248 बेड का धर्मशाला बनाने का भी ऐलान किया।
पटना एम्स के दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। मंच से उन्होंने उस वक्त को याद किया जब पटना में एम्स को मंजूरी मिली थी। सीएम ने कहा कि 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कैबिनेट में हम भी मंत्री थे। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली की तर्ज पर देश में तीन नए एम्स की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें से एक पटना भी था।

सीएम नीतीश ने मंच से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी को कभी नहीं भूलना चाहिए। सीएम नीतीश मंच से 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के कैबिनेट में हम भी मंत्री थे। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली की तर्ज पर देश में तीन नए एम्स की स्वीकृति दी गई थी। उसमें एक एम्स पटना में बनाने का निर्णय हुआ।
Recommended Video
सीएम ने जेडीयू के प्रयासों को भी याद किया। उन्होंने कहा, "जब पटना में एम्स बनना था तो हम कितना घूमे हैं, सभी पुराने लोगों को पता है। हम यहां आकर एक चीज को देखना शुरू किए तो बना। 2003 में इसको बनना था, लेकिन काम नहीं हो रहा था। जब 2005 में हम यहां मुख्यमंत्री बने तो तेजी से यहां काम कराने के लिए दौड़भाग शुरू किए। हमने अफसरों के साथ देखना शुरू किया। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग का इलाका था, तो हमने इसी को चुना कि यहीं पर बनाना ठीक रहेगा।"
सीएम ने आगे कहा कि पटना एम्स निर्माण में देरी होते देख 2005 में इसको लेकर आवाज उठाई गई। मंच से सीएम ने कहा, " वर्ष 2005 में जब हम सीएम बने तो तत्कालीन मंत्री गुलाम नबी आजाद पर पटना एम्स का काम पूरा करने के लिए कई बार दवाब बनाया गया। जिसेक बाद काम में तेजी हुई और 2012 में पटना एम्स शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications