बिहार में रामचरित मानस पर JDU और RDU नेता आमने- सामने, जानिए CM नतीश और तेजस्वी ने क्या कहा?

रामचरितमानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री व राजद नेता डॉ चंद्रशेखर यादव की टिप्पणी के बाद सियासी घमासान जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री व जदयू नेता नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने बड़ी बातें कही हैं।

Nitish Kumar and Tejashwi Yadav

Ramcharitmanas Controversy: बिहार में इन दिनों आरेडी नेता व प्रदेश सरकार में वर्तमान शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर यादव के एक कथित विवादित बयान का विरोध किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री का ये बयान रामचरित मानस को लेकर था। इसको लेकर जेडीयू और आरजेडी के दिग्गज आमने - सामने हैं। स्थित ये है कि इस बयान अब आरजेडी को ना निगलते बन रहा और ना ही उगलते। हालांकि राजद ने अपने मंत्री का बचाव तो किया लेकिन अब मिलीजुली सरकार में जेडीयू इस बयान ने खुद को सहज महसूस नहीं कर रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा है कि यह बयान आरजेडी के नेता ने दिया है और इस पर उनको अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं अब जेडीयू प्रमुख सीएम नीतीश कुमार और बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव इस पर स्थिति स्पष्ट की है।

सभी धर्मों को मिले सम्मान- सीएम नीतीश

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव (Chandrashekhar Yadav) के रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर दिए विवादित बयान से बिहार में सियासी घमासान बढ़ रहा है। इस बीच बिहार की महागठबंधन सरकार में प्रमुख पार्टियों राजद और जेडीयू के नेताओं ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी भी धर्म के मामले में किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। सब अपने तरीके से धर्म का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्म का पालन करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए। जिसको जिनकी पूजा करनी है करे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर अब तो डिप्टी सीएम ने भी कह ही दिया।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
शिक्षा मंत्री व राजद नेता डॉ चंद्रशेखर यादव के रामचरित मानस पर बयान को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, "संविधान हमारे लिए एक पवित्र पुस्तक की तरह है, जो हर किसी को अपना विचार व्यक्त करने का अधिकार देता है और यही संविधान हर किसी से सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए भी कहता है। लोगों को भाजपा की साजिशों सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वह धूर्तता से राजनीतिक विमर्श को हिंदू बनाम मुस्लिम की ओर मोड़ने की कोशिश कर रही है। " तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "क्या यह कोई मुद्दा है? संविधान हमें बोलने की आजादी देता है। महंगाई और बेरोजगारी की बात कोई क्यों नहीं करता? बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वे जो चाहें कर सकते हैं, महागठबंधन नहीं टूटेगा।"

बयान पर माफी मांगे शिक्षा मंत्री- JDU
बिहार को शिक्षा मंत्री के बयान के बाद आरेजेडी और जेडीयू नेता आमने- सामने हो गए हैं। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा के अपने बयान के लिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव को सावर्जनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि ये बयान आरजेडी के नेता ने दिया है और इस पर उनको अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि हम राम रहीम की संस्कृति में विश्वास करते हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर यादव ने क्या कहा था?
हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस को बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर यादव ने नफरती ग्रंथ बता दिया था। ये बयान उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में दिया। यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने रामचरितमानस और मनुस्मृति को समाज को बांटने वाली पुस्तक बताया। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद आरजेडी के दिग्गज भी बयान से मुंह फेरते हुए नजर आ रहा हैं। शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना कोशिश कर रहे बिहार में महागठबंधन की सरकार को तोड़ना आसान नहीं है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Varun Gandhi के Congress में शामिल होने पर कह दी बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+