बिहारः पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की पार्टी जाप के कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में किसान विरोधी कानून के खिलाफ बिहार बंद का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम के दौरान जाप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पार्टी दफ्तर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा और जाप के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान भाजपा के लोगों ने जाप की प्रचार गाड़ी को भी पलट दिया। साथ ही गाड़ी में लगे पप्पू यादव के सभी पोस्टर को भी फाड़ दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस मौजूद थी। लेकिन दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं के आगे बेबस थी।

clash between pappu yadav party workers and bjp workers

चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले पटना में बीजेपी कार्यालय में हंगामा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के समर्थक किसान बिल का विरोध करते करते बीजेपी के कार्यालय के गेट पर जा चढ़े। ऐसे में वहां लाठी डंडे भी चले। बताय जा रहा है कि इस मारपीट में जाप कार्यकर्ताओं को बुरी तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। वहीं मामले में पप्पू यादव का कहना है कि हमारे लोग प्रदर्शन करने जा रहे थे, भाजपा के गुंडों ने हमला कर दिया। पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा अब गुंडई पर उतर आई है।

Recommended Video

    Firm Bill 2020 Farmer Protest : पटना में भिड़े BJP और JAP कार्यकर्ता | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, नये कृषि बिल को लेकर देश के सभी हिस्सों में विपक्ष और किसान संगठनों के विरोध का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा बिहार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रदर्शन को पप्पू यादव ने भी समर्थन दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+