सीआईएसएफ ने ढूंढ कर लौटाई पटना एयरपोर्ट पर खोई महिला यात्री की डायमंड रिंग
पटना। मंगलवार को पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खो गई एक यात्री की हीरे की अंगूठी को सीआईएसएफ ने गुरुवार को ढूंढ़ लिया। 33 साल की फरीदा इमाम अपने पति के साथ सऊदी अरब से वाया नई दिल्ली गोएयर की फ्लाइट जी8 140 से आई थीं। इसी दौरान उन्होंने गलती से अपनी अंगूठी को गिरा दिया था। फरीदा ने बताया कि वो अपने पर्स में घर की चाबियां देख रही थीं तभी अंगूठी गिर गई। घर आने के बाद शाम को महसूस किया कि अंगूठी कहीं गिर गई है। इसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज निकाली और मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेड में देखा गया कि एक शख्स उस जगह से कुछ उठाकर एयरपोर्ट स्टाफ को दे रहा है, जहां फरीदा खड़ी थीं। इसके बाद सीआईएसएफ ने उस स्टाफ मेंबर को ढूंढा जो सीसीटीवी में दिख रहा था। अंगूठी मिलने के बाद सीआईएसएफ ने इसको लेकर ट्वीट किया। सीआईएसएफ ने वो धन्यवाद पत्र भी ट्वीट किया, दो फरीदा ने उनको लिखा है। फरवरी में ये तीसरा मौका है, जब सीआईएसएफ ने कीमती जेवर ढूंढे हैं। इससे पहले 4 फरवरी को सोने के ब्रेस्लेटऔर 15 फरवरी को एक गोल्ड चेन सीआईएसएफ ने ढूंढ़ निकाली थी।












Click it and Unblock the Notifications