सीआईएसएफ जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, चार की मौत

जवान की अंधाधुध फायरिंग में उसके चार साथियों को गोली लगी। इनमें से दो जवानों ने गोली लगने के बाद दम तोड़ दिया, दो जवानों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने भी वहां दम तोड़ दिया।

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में सीआईएसएफ जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर चार जवानों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बातों-बातों में हुए विवाद के बाद जवान ने अपने ही साथियों पर राइफल से गोलियों बरसाना शुरू कर दिया। जवान की अंधाधुंध फायरिंग में उसके चार साथियों को गोली लगी। इनमें से दो जवानों ने गोली लगने के बाद दम तोड़ दिया जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों जवानों की मौत हो गई।

सीआईएसएफ जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, 4 की मौत

जवान ने अपनी इंसास राइफल से साथी जवानों पर गोली चलाई है। हमलावर जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवानों के बीच विवाद किस बात पर हुआ और बात इतनी कैसे बढ़ी कि एक जवान ने अपने ही साथियों की जान ले ली। इसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि साथियों पर हमला करने वाला जवान छुट्टी नहीं मिलने के चलते पिछले कुछ दिनों से परेशान था और सीनियर अफसरों के रवैये से भी खफा था। घटना की जानकारी मिलने पर डीजी और आईजी (सीआईएसएफ) औरंगाबाद पहुंचे हैं।

हमले में घायल दोनों जवानों को नबीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वो जिंदगी की जंग हार गए। सीआईएसएफ के इन जवानों की पोस्टिंग औरंगाबाद जिला मुख्यालय से करीब पचास किमी दूर वारुण के नबीनगर में स्थित एनटीपीसी के पावर प्रोजेक्ट पर हुई थी। हमले का शिकार हुए चारों जवान और हमलावर जवान में पहले से किसी मनुमटाव या पहले से किसी झगड़े की कोई जानकारी भी नहीं मिली है। पढ़ें- बीएसएफ जवान के वीडियो की पाक में भी चर्चा, जानिए क्या बोले पाकिस्तानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+