बीएसएफ जवान के वीडियो की पाक में भी चर्चा, जानिए क्या बोले पाकिस्तानी
पाकिस्तानी ट्विटर पर इस वीडियो को लेकर मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। ट्विटर पर पाकिस्तान के लोग कह रहे हैं कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक के दावे करता है, लेकिन अपने जवानों का पेट नहीं भर पा रहा।
नई दिल्ली। बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव का सोमवार को सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत के लोग तो ट्विटर और फेसबुक पर इस वीडियो को लेकर अपना गु्स्सा निकाल ही रहे है एक और देश के लोग भी इस वीडियो पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। ये देश है पाकिस्तान। पाकिस्तान में भी पिछले दो दिनों से इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है। पाक में #BSFSoldiersfacingfoodcrises से ट्विटर पर खूब ट्वीट हो रहे हैं। क्या है इस वीडियो पर पाकिस्तानियों को रिएक्शन ये हम आपको बता रहे हैं।

पाकिस्तानी ट्विटर पर इस वीडियो का हवाला देकर भारत का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। उनके रिएक्शन कुछ ऐसे हैं। हसन खान नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा हंगर स्ट्राइक वाले सर्जिकल स्ट्राइक की बात कर रहे हैं। अफसान नाम के यूजर ने लिखा है, अरे आपने पाक सैनिकों से खाना क्यों नहीं मांगा। जीशान खान ने लिखा, सर्जिकल स्ट्राइक भूल जाइए जवानों को खाना दीजिए, वो ज्यादा जरूरी है। वालिद के नामक एक यूजर ने लिखा, संयुक्त राष्ट्र को दुनिया की भूखी सेना की मदद करनी चाहिए। हालांकि पाकिस्तान के ही कुछ यूजर्स ने इस पर मजाक ना करने की भी ताकीद की है और कहा है कि फौजी तो फौजी होता है, वो किसी भी देश का हो उसकी परेशानी की मजाक नहीं करनी चाहिए। देखिए कुछ ट्वीट
Poor toiletless nation,
— Shahzaib Khan (@ShahzaibKhanPk) January 10, 2017
Pathetic foodless Army,
Rapes and mass molestation.
Its India for you. #BSFSoldiersFacingFoodCrisis
And they keep bragging about surgical attacks, The real concern is health, education, toilets, foods and rapes.#BSFSoldiersFacingFoodCrisis
— Zeeshan Khan (@Xeeshankhaan) January 10, 2017
Hunger strike walay surgical strike kar sakte hain ????#BSFSoldiersFacingFoodCrisis
— hassan khan (@hassanyarkhan) January 10, 2017
this is da reason y a large no of Indian soldiers are forced to commit suicide #ShiningIndia #BSFSoldiersFacingFoodCrisis @IndiaToday @ndtv pic.twitter.com/MbIwg2KMyq
— Rida (@9_pakistani) January 10, 2017
भारत में दो दिन से लगातार बीएसएफ जवान तेज बहादुर की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है, इसको लेकर लगातार लोग अपने विचार सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। भारत में इस वीडियो के बाद ज्यादातर लोगों में सेना को पर्याप्त सुविधा ना मिलने पर गुस्सा है। सुल्तान नाम के ट्विटर यूजल ने लिखा है, हमें अपने आप पर शर्म आ रही है कि हम आपको दाल रोटी तक नहीं खिला सकते। आदर्श सिंह लिखते हैं, जवान ने कहा साहब खाना खराब है, साहेब लोगों ने कहा जवान खराब है। भारतीय ट्विटर यूजर्स में सरकार को लेकर भी गुस्सा दिख रहा है। सहवाग, कैफ और योगेश्वर जैसे बड़े खिलाड़ी भी फौजी के समर्थन में आ चुके हैं।
#BSFjawan We are proud of you , shame on we tax payer citizens , not able to feed our soldiers even dal and chapati ..
— Sultan A (@sultan_tisco) January 10, 2017
अपने भाषण में जवानों के नाम को तड़के की तरह इस्तेमाल करते हो,
— Sudheer Shukla (@SudheerJNU_IIPS) January 10, 2017
लेकिन उनके दाल में जीरे का भी तड़का नहीं लगाते?#BSFJawan #Food4Soldiers
जवान ने कहा साहब खाना ख़राब है
— आदर्श सिंह (@adarshsingh288) January 10, 2017
साहेब लोगों ने कहा जवान ख़राब है
#BSFjawan












Click it and Unblock the Notifications