Lok Sabha Chunav: जमुई सीट से चिराग पासवान नहीं लड़ेंगे चुनाव! इस नए चेहरे पर दांव खेल सकती है NDA

Jamui Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब बिहार की सभी 40 सीटों पर 'इंडिया और एनडीए' गठबंधन की तरफ़ से उम्मीदावर कौन होंगे, इस पर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं चिराग पासवान की वजह से एनडीए में चाचा पारस की को तरजीह नहीं मिली।

राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने एनडीए के रवय्ये पर नाराज़गी जताई। इसके साथ ही अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा भी दे दिया। अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पशुपति पारस राजद से हाथ मिला कर महागठबंधन का परचम बुलंद कर सकते हैं।

Chirag paswan will not fight lok sabha election from Jamui Seat Shambhavi Chaudhary NDA Candidate

सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ है कि रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार अब चिराग पासवान को शिकस्त देने के लिए ऐड़ी चोटी का ज़ोर लगाने की रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि जमुई लोकसभा सीट से लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान चुनाव नहीं लड़ेंगे।

जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान की जगह एनडीए उम्मीदवार बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी हो सकती है। आपको बता दें कि शांभवी चौधरी बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी तो हैं ही, इसके साथ ही महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की बहू भी हैं।

आपको बता दें कि पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर चुनाव होने हैं। एनडीए में हुए सीटों के बंटवारे मुताबिक उन चार सीटों में नवादा और औरंगाबाद भाजपा के पास है। वहीं जमुई सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पांच सीटों में से एक है। इसके अलावा गया सीट हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की सीट है।

बिहार की इन चारों लोकसभा सीटों के लिए 28 मार्च तक नामांकन दाखिल करना है। इसके मद्देनज़र चिराग पासवान खुद की पार्टी की रणनीति को देखते हुए लोजपा (रामविलास) की टिकट पर जमुई से शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाने की सोच रहे हैं। इसके साथ ही वह खुद हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनावी दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+