मेयर हत्याकांड पर बोले चिराग पासवान, कहा- यह घटना सुशासन के दावों की पोल खोलती है
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में मेयर शिवराज पासवान की हत्या के मामले में जमुई सांसद चिराग पासवान ने मेयर की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। चिराग पासवान ने कहा कि कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या का समाचार सुनक स्तब्ध हूं। 17 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा के दौरान उनसे कटिहार में मुलाकात हुई थी। वह बेहद ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
Recommended Video

इसके अलावा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि इस घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। यह घटना सुशासन के दावों की पोल खोलती है। प्रशासन से यह मांग करता हूं कि जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मेयर के परिजनों ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार की रात को ही मेयर शिवराज पासवान के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बीच जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा ने दावा किया है कि 48 घंटे के भीतर मेयर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
बता दें कि पकड़े गए आरोपित नगर थाना और अलग-अलग इलाकों से हैं। कल रात को वारदात के बाद शहर में हंगामा मचा हुआ है। जैसे-जैसे लोगों को घटना की जानकारी मिलती गई लोग थाना पहुंचने लगे। लोग घटना से काफी आक्रोशित और आहत हैं। थाना परिसर में लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा थाना परिसर का घेराव कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान देर शाम एक मामले की पंचायती कर बाइक से घर लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications