OI Exclusive: NDA छोड़ INDIA के साथ जाने पर LJPR अध्यक्ष चिराग पासवान ने तोड़ी चुप्पी कही ये बात
Chirag Paswan LJPR News: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई कि नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं। वहीं यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि मोदी के हनुमान चिराग पासवान को भी अच्छी पोर्टफोलियो मिली तो वह इंडिया में शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दें कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी का चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट रहा है। चिराग पासवान के खाते में जमुई, हाजीपुर, समस्तीपुर, वैशाली और खगड़िया सीट दी गई थी। खगड़िया से लोजपा(र) के टिकट पर राजेश वर्मा ने चुनाव जीता।

समस्तीपुर से शांभवी चौधरी, वैशाली से वीणा देवी, जमुई से अरुण भारती और हाजीपुर से खुद चिराग पासवान ने जीत हासिल की। लोजपा (र) की जीत के बाद यह चर्चा तेज़ थी कि चिराग पासवान भी पलटी मार सकते हैं।
अपने पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मैं सबसे पहले मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, कि एक बार फिर तीसरी बार मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
यह तीसरा टर्म हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यकीनन देश को उस ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा, जिसका वादा मेरे प्रधानमंत्री ने देश से किया है। ना सिर्फ अर्थव्यवस्था के तौर पर हमारा देश दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, बल्कि विकास को लेकर किए गए जितने वादे हैं सभी वादे पूरे होंगे।
ये सरकार सभी वादों को पूरा करने का काम करेगी। चिराग पासवान ने कहा कि अमित शाह का फोन आया एनडीए की बैठक की जानकारी मिली। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास और हमारे तमाम सांसद मजबूती से एनडीए सरकार का समर्थन करती हैं।
हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनः हम लोग तीसरी बार एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) के शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों के साथ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की।












Click it and Unblock the Notifications