Bihar Politics: ‘नहीं रुकेंगे, नहीं झुकेंगे’, Chirag Paswan का संकल्प, किसकी ओर किया इशारा? जानिए पूरा प्लान
Bihar Politics, Chirag Paswan: 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' को ज़मीन पर उतारने के संकल्प के साथ केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुंगेर की ऐतिहासिक धरती से विरोधियों को खुली चुनौती दी। उन्होंने साफ कहा, 'न मैं रुकूंगा, न झुकूंगा, न डरूंगा। जो चाहें साज़िश कर लें, चिराग पासवान कभी खत्म नहीं होगा।'
मुंगेर के पोलो ग्राउंड में आयोजित नव संकल्प महासभा में लाखों समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला और कहा कि "90 के दशक में बिहार को बर्बाद करने वाले वही लोग आज बिहार के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं।"

चिराग पासवान का क्या है प्लान
चिराग ने कहा कि बिहार में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े, इसके लिए नीति और नियत दोनों बदलनी होगी। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने की बात करते हुए, 'नारी सम्मान निधि' जैसी योजना लागू करने की वकालत की। वहीं विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जाति और संप्रदाय के नाम पर बांटने वाले लोग बिहार को कमजोर बनाते रहे।"
लोजपा (र) अध्यक्ष ने साजिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन मैं न डरूंगा न हटूंगा।, मैं माताओं, बहनों, युवाओं के लिए विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। चिराग पासवान ने हर पंचायत तक शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की व्यवस्था की बात कही, पलायन रोकने के साथ ही जात-पात से ऊपर उठकर विकास की राजनीति की वकालत की, कहा हर बिहारी को गर्व से जीने का हक मिल सके।
विकास और अवसर की राजनीति
लोजपा (र) कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिराग ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी राजनीति 'विकास और अवसर' के इर्द-गिर्द घूमेगी, न कि परंपरागत जातीय समीकरणों पर। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष जनता से काटने की साजिश कर रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि यदि चिराग पासवान आया, तो मुद्दों की राजनीति आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने, परिवार से अलग किए जाने और षड्यंत्रों के बावजूद वे डटे रहेंगे, मैं रामविलास पासवान का बेटा हूं, झुकना सीखा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications