Bihar Diwas 2023: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस को ख़ास बनाने के लिए तैयार किया ये प्लान

Bihar Diwas को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खास प्लान तैयार किया है

Chief Minister Nitish Kumar Bihar Diwas 2023 Preperation News Update In Hindi

Bihar Diwas: हर साल की तरह इस साल भी 22 मार्च को 'बिहार दिवस' को खास बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खास तैयारी की हैष आपको बता दें कि प्रदेश भर में तीन दिनों तक बिहार दिवस का जश्न मनाया जाएगा। बुधवार से बिहार दिवस का आगाज़ होने जा रहा है। इस दौरान शैक्षिक कार्यशालाएं, फिल्म स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यटन स्थलों का दौरा किया जाएगा। तीन दिनों के तक होने बिहार दिवस के मौके पर खास कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी हो चुकी है।

'बिहार दिवस' को लेकर सरकार की तैयारियों की जानकारी दीपक कुमार सिंह (एडिशनल चीफ सेकेट्री, एजुकेशन) मीडिया से मुखातिब होते हुए ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में समारोह के जश्न में लोग शामिल हो सकें इसलिए अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के मकसद है कि एक जगह पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं हो और प्रदेश भर के लोग हर कार्यक्रम में मौजूद भी रह सकें।

दीपक सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से जिस तरह कार्यक्रम हो रहा था, इस बार उससे अलग हटकर पटना के अलावा प्रदेश के दूसरे ज़िलों में भी बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्य भर के 70 हज़ार से ज्यादा सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 'प्रभात फेरी' का आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि बिहार राजधानी पटना के गांधी मैदान में मैथिली ठाकुर और जावेद अली जैसे मशहूर कलाकार अपनी खास प्रस्तुति देंगे। इसके अलाव लोक गायिका नीतू कुमारी नूतन और कथक नृत्यांगना प्राची पल्लवी साहू एसके मेमोरियल हॉल में अपना जलवा बिखेरेंगी।

पटना के रहींद्र भवन में लोक गायिका चंदन कुमारी और आंचला कुमारी परफॉर्म करेंगी। बिहार दिवस के दौरान राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड मिलने वाले बच्चों और युवाओं की हौसला अफ़जाई की जाएगी। इसके अलावा खेल, प्रौद्योगिकी और कला में अच्छा प्रदर्शन कर चुके बच्चों और युवाओं को भी बिहार दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिए गांधी मैदान में रक्तदान और कैंसर जांच शिविरों की व्यवस्था की जाएगी ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल को सपोर्ट को बढ़ावा मिल सके।

ये भी पढ़ें: Bihar Village: बेशकीमती और खूबसूरत मूर्तियों का गांव है पत्थरकट्टी, काले पत्थर की नक्काशी का जवाब नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+