छपरा जहरीली शराब कांड: अब तक 65 लोगों की गई जान, कई की हालत गंभीर
शराबबंदी राज्य में मौत का सिलसिला जारी है। अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में जहरीली शराब पीने से मौतों का तांडव जारी है। छपरा में जहरीली पीने से अब तक 65 लोगों की जानें जा चुकी हैं। कई लोगों की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। मौतों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है। शराबबंदी वाले राज्य में मौत का ऐसा सिलसिला जारी है। जिस राज्य में शराब बंद है, वहां जहरीली शराब पीने से 65 लोगों की मौत हो गई। छपरा, सीवान, बेगूसराय समेत कई जिलों में मौत का तांडव चल रहा है।
लोग आनन-फानन में बिना पोस्टमार्टम के ही शवों को जला रहे हैं। परिजनों का कहना है कि कुछ युवकों ने शराब पी रखी थी, कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में ही घनश्याम पोद्दार की मौत हो गई।
छपरा जहरीली शराब कांड ने एक बार फिर नीतीश सरकार की पोल खोल दी है। यह घटना मशरक थाना क्षेत्र व इसुआपुर थाना क्षेत्र की है। मशरक थाना क्षेत्र से मशरक तख्त, यदू मोड़, पचखंडा, बहरौली बेनछपरा घोघियां, गंगौली, गोपालवाड़ी, हनुमानगंज तथा इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला और महुली के साथ अमनौर और मढौरा में लोगों की जहरीली शराब पीने से मौतें हुई हैं। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: छपरा के बाद सीवान में भी जहरीली शराब पीने से 5 की मौत












Click it and Unblock the Notifications