वैक्सीन भरे बिना नर्स ने युवक को लगा दिया इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद छपरा प्रशासन ने मांगा जवाब

वैक्सीन भरे बिना नर्स ने युवक को लगा दिया इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद छपरा प्रशासन ने मांगा जवाब

छपरा, जून 25: कोरोना वैक्सीनेशन के बीच लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे है। लापरवाही का ऐसा ही एक मामला बिहार के छपरा जिले से सामने आया है। यहां वैक्सीनेशन के दौरान एक नर्स ने वैक्सीन भरे बिना ही युवक को इंजेक्शन लगा दिया। युवक भी खुश होकर अपने घर लौटा, लेकिन जब उसके मित्र द्वारा बनाए वीडियो को देखा तो उसके होश उड़ गए।

 chhapra News: nurse empty injection to young man without corona vaccine

वहीं, अब नर्स की लापरवाही उजागर करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छपरा प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला टीकाकरण अधिकारी ने नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं, संबंधित नर्स को तुरंत टीकाकरण कार्य से हटा दिया गया है और 48 घंटों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, यह मामला छपरा शहर के वार्ड नम्बर एक के उर्दू माध्यमिक स्कूल, ब्रह्मपुर इमामबाड़ा में बने टीकाकरण केंद्र का है। यहां बीते 21 जून को अज़हर हुसैन को वैक्सीन लगी थी। जिसका वीडियो उसके एक मित्र ने बनाया था, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की पोल खुल गई। दरअसल, युवक ने वैक्सीन लगवाने का अपनी वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें नजर आ रहा कि टीका केंद्र पर महिला नर्स आपस में बात करती हुई सीरिंज के रैपर को फाड़ती है। उसके बाद रुई लेते हुए सीरिंज का नीडल युवक के बाजू में लगा देती है।

पूरे प्रक्रिया को ध्यान से देखने पर साफ दिखता है कि नर्स द्वारा खाली सीरिंज युवक की बांह में लगाई गई। कहीं भी सीरिंज में वैक्सीन की दवा लेते हुए नहीं दिखा है। खाली इंजेक्शन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान ले लिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी ने नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं, संबंधित नर्स को तुरंत टीकाकरण कार्य से हटा दिया गया है और 48 घंटों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+