छपराः टैंक में घुसकर काम करने गए मकान मालिक सहित दो मजदूरों की मौत, जहरीली गैस के चलते घुटा दम
छपरा। बिहार के छपरा जिले के पारस थाना क्षेत्र के माडर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शौचालय टंकी में घुसकर सैंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माड़र गांव के रहने वाले मुमताज अली के निर्मित मकान के घर के शौचालय की टंकी बनी थी। बुधवार को टंकी खोली जा रही थी, तभी जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। जहरीली गैस के चपेट में आने से काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दिनेश कुमार, मुमताज अली और राधे कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
नवनिर्मित शौचालय में सेट्रिंग खोलने के लिए मजदूर जैसे ही घुसे जहरीली गैस की चपेट में आने से चिल्लाकर बेहोश हो गए। सेट्रिंग खोलने के लिए शौचालय में एक-एक कर दिनेश और राधे उतरे थे। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक मुमताज भी अंदर गए और देखते-देखते तीनों लोग बेहोश हो गए। पड़ोस के लोगों ने जब देखा तो उन्हें टंकी से बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
शौचालय में पानी भरे होने के चलते जहरीली गैस बन गई थी, जिसके कारण दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। परसा के मारन गांव के एक साथ तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में गम का माहौल है। ये सभी लोग मजदूर वर्ग से आते हैं। उनकी मजदूरी से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications