शर्मनाकः बाइक से जा रही महिला के साथ बीच सड़क पर मनचलों ने की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल

छपरा। बिहार में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अपराधिक घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला छपरा जिले का है, जहां एक महिला के साथ कुछ मनचलों ने अभद्रता से दुर्व्यवहार किया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि बाइक के पीछे सवार महिला के साथ कुछ लोग अभद्रता कर रहे हैं। महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी किया जा रहा है और महिला खुद के कपड़े ढंकने की कोशिश कर रही है और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रही है।

chapra some goons did misbehaved with woman on bike video viral

वहीं महिला को बैठाकर ले जा रहा युवक बाइक तेज चलाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस दौरान कुछ लोग महिला को दबोचने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो छपरा के किसी जगह का बताया जा रहा है। वीडियो में युवकों द्वारा बोली जा रही भाषा भोजपुरी है। महिला लगातार चिल्ला रही है। वह अश्लील व्यवहार कर रहे पुरुषों के चंगुल से छूटने की कोशिश कर रही है।

इस वायरल वीडियो को कांग्रेस से जुड़ी वंदना गुप्ता ने ट्वीट किया है। उन्होंने इस वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में। छपरा जिला में कुशासन राज में महिलाओं का चीर हरण करते हुए। डबल इंजन की सरकार का विकास। मामला संज्ञान में आने के बाद छपरा के एसपी संतोष कुमार ने इस वायरल वीडियो के जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि वीडियो छपरा का है या कही बाहर का, यह जांच का विषय है। हालांकि इस मामले में हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। वन इंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+